Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। यह गिरफ्तारी एसपी साइबर यूटी चंडीगढ़ गीतांजलि खंडेलवाल के निर्देशों, डीएसपी साइबर क्राइम एवं आईटी के मार्गदर्शन तथा सेक्टर-17 स्थित साइबर थाना प्रभारी की निगरानी में की गई। मामले में एफआईआर नंबर 39, दिनांक 07 मार्च 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोपियों की पहचान : 1. रमेश अजय भाई अबचुंग निवासी सपना नगर नंबर-4, गांधीधाम, कच्छ, गुजरात (39 वर्ष) 2. योगेश देवजी महेश्वरी निवासी सेक्टर-7, गांधीधाम, कच्छ, गुजरात (38 वर्ष) 3. हितेश नारन बोरिचा निवासी बोरिचावास, मित्थी रोड, गांधीधाम, कच्छ, गुजरात (40 वर्ष) पुलिस के अनुसार यह मामला एक बुजुर्ग शिकायतकर्ता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। दिसंबर 2025 में पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर विभिन्न बैंक खातों में करीब 46 लाख रुपये जमा करवाए गए थे। जांच के दौरान तकनीकी निगरानी और फील्ड इनपुट के आधार पर आरोपी रमेश को गिरफ्तार किया गया। उसके बैंक खाते में ठगी की रकम में से 15 लाख रुपये जमा हुए थे, जिन्हें बाद में अलग-अलग स्थानों से निकालकर अन्य खातों में ट्रांसफर किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि रमेश ने अपना बैंक खाता अन्य आरोपियों योगेश और हितेश के जरिए अहमदाबाद निवासी रफीक भाई को कमीशन पर उपलब्ध करवाया था। तीनों आरोपियों को गुजरात के गांधीधाम से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ लाया गया। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड लेने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। इनके जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में घुमाया जाता था। जनता के लिए साइबर पुलिस की एडवाइजरी • किसी भी तरह की वेरिफिकेशन, गिरफ्तारी से बचने या फर्जी केस निपटाने के नाम पर पैसे ट्रांसफर न करें। • अपने पहचान पत्र केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही दें। • किसी को अपना सिम कार्ड या बैंक खाता किराए पर न दें। • अपने नाम पर जारी सिम कार्ड की जानकारी TAFCOP पोर्टल पर जांचें। • व्हाट्सऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स बदलकर अनजान कॉल्स ब्लॉक करें। • आधार बायोमेट्रिक लॉक रखें। • संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।