Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
शहर के वीआईपी रोड स्थित चर्चित रेस्टोरेंट ‘बंसल अमृतसरी कुलचा’ इन दिनों विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और फूड सेफ्टी मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शहर के वीआईपी रोड स्थित चर्चित रेस्टोरेंट ‘बंसल अमृतसरी कुलचा’ इन दिनों विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और फूड सेफ्टी मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ग्राहकों को परोसे गए खाने में काक्रोच मिला, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। वायरल वीडियो में कुछ ग्राहक रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाते नजर आते हैं। इसी दौरान उनकी प्लेट में काक्रोच दिखाई देता है, जिसके बाद ग्राहक तुरंत मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। वीडियो में ग्राहक रेस्टोरेंट स्टाफ से सवाल करते नजर आते हैं कि आखिर उन्हें किस तरह का खाना परोसा जा रहा है। इस दौरान ग्राहकों की नाराजगी और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया भी कैमरे में कैद हो जाती है। सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने रेस्टोरेंट की हाइजीन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही सीधे तौर पर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। लोकप्रिय रेस्टोरेंट, रोजाना उमड़ती है भीड़ स्थानीय लोगों के अनुसार वीआईपी रोड पर स्थित यह रेस्टोरेंट काफी लोकप्रिय है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खाना खाने पहुंचते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना सामने आना चिंता का विषय बन गया है। लोगों ने फूड सेफ्टी विभाग से तत्काल जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मालिक ने आरोपों से किया इनकार वहीं, जब इस मामले में रेस्टोरेंट मालिक से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया। उनका कहना है कि उन्हें अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत या सूचना प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग वायरल वीडियो को लेकर क्या जांच करता है और सच्चाई क्या सामने आती