Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/15 अप्रैल। मोगा जिले के कस्बे धर्मकोट में एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसी की स्कॉर्पियो गाड़ी में खून से लथपथ मिला। कारोबारी के सिर में गोली लगी थी और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर मौके पर ही पड़ी थी। पुलिस ने इस घटना को सुसाइड बताया है। हालांकि, कारोबारी के परिजन का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। परिजन का कहना है कि उनके बेटे को कोई परेशानी नहीं थी। उसका कारोबार भी ठीक चल रहा था और घर में कोई दिक्कत नहीं थी। फिर वह सुसाइड क्यों करेगा? उनका कहना है कि बेटा गाड़ी की सर्विस कराने की कहकर गया था। जब वह लौटा नहीं तो उसके छोटे भाई ने जीपीएस सिस्टम से ट्रेस कर उसकी गाड़ी को खोजा। वहां गाड़ी में कारोबारी मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह हर एंगल से जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी की मौत हुई है। वह धर्मकोट के ही रहने वाले थे और दो बच्चों के पिता थे। जीपीएस ट्रेक कर पहुंचा छोटा भाई इसके बाद छोटे भाई ने गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की, जो जालंधर बायपास हाईवे पर गांव पंडोरी जाने वाले रास्ते पर मिली। मौके पर पहुंचे तो एक कर्मचारी ने देखा कि गुरप्रीत गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में पड़ा था। गाड़ी की सीट और गियर वाली जगह में खून भरा हुआ था। वहीं, गाड़ी का शीशा भी टूटा हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और कारोबारी के आत्महत्या करने की पुष्टि की। थाना प्रभारी बोले- लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक ने अपनी .45 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिवॉल्वर बरामद की है। कारोबारी के वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि परिवार ने बताया है कि गुरप्रीत सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---