Uturn Time
Breaking
Shimla: पंचायत चुनाव में 42 पंचायतों का शांतिपूर्ण चयन, 42 पंचायतों में बिना मुकाबले प्रतिनिधि बने Nainital: कुमाऊं में जलभराव से निपटने को बड़ी परियोजना तैयार Patiala अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं शिक्षाशास्त्री अनिल कुमार भारती ने प्रधानमंत्री को लिखा भावुक पत्र मोहाली-लुधियाना की जमीनों की खरीद बेच के संबंध में ईडी के छापे, बेनामी जमीन सौदों की जांच तेज Chandigarh: हरियाणा में राजस्व विभाग के डिजिटलीकरण पर जोर, ई-गवर्नेंस को बढ़ावा Chandigarh: हरियाणा में राजस्व लोक अदालतों से न्याय प्रक्रिया तेज होगी Hisar: सिद्धांत जैन का बयान, साइबर अपराधों पर तुरंत कार्रवाई जरूरी Faridkot: नामांकन के दौरान आप और कांग्रेस वर्करों में तकरार, कांग्रेस कैंडिडेट का नामांकन छीनकर भागा युवक Ludhiana: ना पारदर्शिता ना जनहित से प्यार“हर शुक्रवार डेंगू ते वार” New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आदेश, सरकारी फैसलों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें New Delhi: ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल Ludhiana: सीबीएसई 12वीं के परिणाम में आनंद ट्यूटोरियल इंस्टीच्यूट का शानदार प्रदर्शन
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़। शहर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.56 ग्राम मिश्रित हेरोइन और मेथाक्वालोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर के निर्देशों, एसपी सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन तथा डीएसपी साउथ गुरजीत कौर की निगरानी में की गई। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी इंस्पेक्टर शेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर 52 कजेहरी निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8:45 बजे पुलिस टीम अपराध रोकथाम ड्यूटी के तहत गश्त पर थी। जब टीम सेक्टर-50 के जंगल एरिया स्थित ट्यूबवेल के पास पहुंची, तो सामने से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर अचानक मुड़ गया और तेज कदमों से वापस जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी ने अपनी जेब से एक सफेद पॉलीथिन फेंकने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जांच में उसमें 6.56 ग्राम हेरोइन और मेथाक्वालोन (मिक्स) बरामद हुआ। आरोपी इसके संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इस संबंध में थाना सेक्टर-49 में एफआईआर नंबर 25 दिनांक 10.04.2026 के तहत धारा 21 और 22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बरामद नशीला पदार्थ पुलिस ने जब्त कर मालखाने में जमा करा दिया है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।