Uturn Time
Breaking
मोहाली-लुधियाना की जमीनों की खरीद बेच के संबंध में ईडी के छापे, बेनामी जमीन सौदों की जांच तेज Chandigarh: हरियाणा में राजस्व विभाग के डिजिटलीकरण पर जोर, ई-गवर्नेंस को बढ़ावा Chandigarh: हरियाणा में राजस्व लोक अदालतों से न्याय प्रक्रिया तेज होगी Hisar: सिद्धांत जैन का बयान, साइबर अपराधों पर तुरंत कार्रवाई जरूरी Faridkot: नामांकन के दौरान आप और कांग्रेस वर्करों में तकरार, कांग्रेस कैंडिडेट का नामांकन छीनकर भागा युवक Ludhiana: ना पारदर्शिता ना जनहित से प्यार“हर शुक्रवार डेंगू ते वार” New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आदेश, सरकारी फैसलों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें New Delhi: ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल Ludhiana: सीबीएसई 12वीं के परिणाम में आनंद ट्यूटोरियल इंस्टीच्यूट का शानदार प्रदर्शन Ludhiana: पंजाब सरकार पेट्रोल - डीजल सहित जरूरी वस्तुओं पर वैट कम करके उदहारण पेश करे: पवन शर्मा हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरु, कांग्रेसी-आप लीडर रहे गैरहाजिर Panipat: इंडियन ऑयल ने ड्रेन नंबर 2 पर बने नव निर्मित ददलाना पुल का किया उद्घाटन
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ : प्रतिष्ठित समाजसेवी, आध्यात्मिक नेता और अंतरराष्ट्रीय कवि-लेखक रेवरेंड डॉ. जितेन्द्र सिंह ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वैश्विक स्तर पर अपना नाम दर्ज कराया है। उन्हें Grace लेडीज ग्लोबल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स (यूएसए) द्वारा “600 वर्ल्डवाइड यात्रा ‘पैडयात्रा’ फॉर मेंस्ट्रुएशन हाइजीन” अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए आधिकारिक रूप से वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान से नवाजा गया। यह वैश्विक अभियान 31 मार्च 2026 को दुनिया के 600 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना था। इस अंतरराष्ट्रीय पहल का नेतृत्व प्रोफेसर डॉ. बी. दवे के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें 10 प्रमुख सामाजिक संगठनों की टीमों ने मिलकर भाग लिया। इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के चलते डॉ. जितेन्द्र सिंह को वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के रूप में मान्यता मिली है। डॉ. जितेंदर सिंह जो एनसीआईजीडी चंडीगढ़ के प्रिस्ट होने के साथ-साथ एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कवि और लेखक भी हैं, इससे पहले नोबेल पीस प्राइज के लिए नामांकित रह चुके हैं। अब इस नई उपलब्धि के साथ उन्होंने अपनी पहचान को और मजबूत किया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा यह मेरे लिए गर्व का विषय है, लेकिन इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि इससे महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अपने संदेश में परमेश्वर का आभार व्यक्त करते हुए ग्रेस लेडीज ग्लोबल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स और पूरी टीम, विशेष रूप से प्रो. डॉ. बी. दवे का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि यह संस्था एक अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म है, जिसका संचालन अमेरिका से किया जाता है। डॉ. जितेन्द्र सिंह की यह उपलब्धि न केवल चंडीगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।