कर्नाटक में वन मंत्री के सामने हुई घटना
कर्नाटक 05 Jan : एक बैठक के दौरान कांग्रेस के एमएलसी और बीजेपी विधायक के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई हो गई। यह घटना वन मंत्री की मौजूदगी में हुई, जिससे बैठक में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान जमीन पर कथित कब्जे के मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अन्य नेताओं और अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
मौके पर मौजूद वन मंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों नेताओं को शांत कराया और किसी तरह मामला संभाला। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, वहीं विपक्ष और सत्ता पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।