Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
अजीत झा, चंडीगढ़ 12 April : संविधान जागरूकता, सामाजिक एकता और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को वाल्मीकि समाज के युवाओं ने एक नई मिसाल पेश की। घर-घर संविधान मुहिम के तहत भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी ट्रॉय सिटी द्वारा भव्य संविधान बस यात्रा निकाली गई, जो चंडीगढ़ से बाबा साहेब के राष्ट्रीय स्मारक के दर्शन के लिए रवाना हुई। इस ऐतिहासिक यात्रा में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय टंडन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसके मूल्यों को हर घर तक पहुंचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। समाज को जागरूक करने की पहल आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करना, बाबा साहेब के संघर्षों और विचारों से नई पीढ़ी को जोड़ना तथा समाज में भाईचारे और समानता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र और सर्वसमाज के प्रेरणास्रोत हैं। बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक समदर्श वेद जोसफ, विकास चंडालिया, काली आदिवाल, कमल सिद्धू, ओमपाल चावर, जसबीर टांक, ओमप्रकाश सैनी, राजेश कालिया, कृष्ण चड्ढा, ज्योति पुहाल और सुरेश बेनीवाल ने की। महिला प्रतिनिधियों में ज्योति हंस, रानी, सोनिया अटवाल, ललिता पारचा और चंदा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं भावाधस से शिवकुमार बिड़ला और मुकेश सिरसवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। एकता और शिक्षा पर जोर यात्रा के दौरान वक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना, समानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय और भाईचारे के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता, शिक्षा और एकजुटता से ही देश मजबूत बन सकता है। आयोजकर्ता समदर्श वेद जोसफ, चेयरमैन विकास चंडालिया और काली आदिवाल ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि युवाओं को संविधान, लोकतंत्र और बाबा साहेब के संघर्षों से प्रेरणा मिलती रहे।