Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
संवाददाता: कुलदीप सैनी पंचकूला, 8 अप्रैल : हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन द्वारा घोषित 8-9 अप्रैल की राज्य स्तरीय हड़ताल की शुरुआत बुधवार को पंचकूला में हुई। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान आनंद ने की, जबकि मंच संचालन मुकेश शर्मा ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मियों भवी चंद्र शर्मा और रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। यूनियन नेताओं ने कहा कि इन कर्मियों की शहादत पर हरियाणा सरकार की चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इस रवैये के विरोध में दमकल कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। यूनियन की प्रमुख मांगों में शहीदों को आधिकारिक शहीद का दर्जा, परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा अन्य सभी सुविधाएं शामिल हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि प्रदेश के 87 नगर निकायों के कर्मचारी इस संघर्ष में साथ हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।