Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
जीरकपुर बस स्टैंड के पास भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
ऑटो चालक गंभीर घायल, झपकी आने से ट्रक चालक ने खोया नियंत्रण
जीरकपुर 08 Apr : शहर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसने ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जीरकपुर बस स्टैंड के पास सुबह करीब 8 बजे रेड लाइट पर खड़े वाहनों की कतार में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। सबसे पहले ट्रक ने एक बोलेरो को टक्कर मारी, जिसके बाद बोलेरो आगे खड़े ऑटो से जा टकराई और ऑटो आगे खड़ी बस में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बीच में बुरी तरह फंस गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैर ऑटो में फंस गए थे, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल चालक ने बताया कि हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए हैं और कूल्हे में भी गंभीर फ्रैक्चर हुआ है, जिसके लिए ऑपरेशन किया जाएगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।