Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
131 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की मीटिंग : निगम बैठक में 113 प्रस्ताव पास, 55% फंड केवल हल्का नार्थ को लुधियाना 05 जनवरी : नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (F&CC) की बैठक मेयर कैंप ऑफिस में हुई । जानकारी अनुसार केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले करीब 131 करोड़ के फंड से निगम बैठक में पेश किए गए एजेंडे में करीब 165 प्रस्ताव शामिल किए गए । इस एजेंडे में मुख्यत: सड़कों व चौक ब्यूटीफिकेशन से संबंधित प्रस्तावों को शामिल किया गया है। गौरतलब है की यह सरे काम २६ मार्च तक किए जाने अनिवार्य है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत होने वाले काम के एजेंडे रखे नगर निगम लुधियाना को हर साल नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत करोड़ों रुपए का फंड मिलता है। इस फंड के तहत नगर निगम सड़कों का निर्माण, सड़कों के किनारे टाइलें लगाने जैसे काम भी करवाता है। जानकारी के अनुसार एजेंडे में जो सड़कों व चौक ब्यूटीफिकेशन के प्रस्ताव हैं, वो सभी इसी योजना के तहत रखे गए हैं। विधायक बग्गा के हलके के 70 करोड़ के काम जानकारी अनुसार शहर के सभी विधायकों ने मेयर इंद्रजीत कौर को अपने-अपने हलकों की सड़कों से संबंधित प्रस्ताव दिए हैं। विधायकों की तरफ से दिए गए प्रस्तावों को एजेंडे में शामिल किया गया है। लेकिन विधायक मदन लाला बग्गा ने अपने अनुभव एवं प्रभाव से 55 प्रतिशत फंड अपने इलाके के विकास कार्यों के लिए मंजूर करवा लिया जिन्हे चर्चा के बाद प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। डीएनआईटी अनुसार 131 करोड़ में से 70 करोड़ का फंड केवल विधायक बग्गा के सुझाए विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इससे चर्चा छिड़ गई की क्या अन्य राजनेता विधायक बग्गा के आगे राजनीती में अभी बोने है ? 26 मार्च तक पूरे होंगे सभी काम केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाले फंड को नगर निगम को 31 मार्च से पहले खर्च करना होता है। अगर निगम 31 मार्च तक फंड खर्च नहीं करता है, तो वह राशि लैप्स हो जाती है। इसलिए एजेंडे में जिन जिन कार्यों को केंद्रीय योजनाओं के तहत करवाया जाना है, उनकी डेडलाइन 26 मार्च रखी गई है। F&CC में विपक्षी पार्षद अभी तक नहीं हुए शामिल F&CC में मेयर, कमिश्नर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर व एक विपक्षी दल के पार्षद को सदस्य बनाया जाता है। मेयर इंद्रप्रीत कौर ने एक साल बीत जाने के बाद भी विपक्षी पार्षदों में किसी को भी F&CC का मेंबर नियुक्त नहीं किया। वर्तमान में मेयर इंद्रजीत कौर, कमिश्नर आदित्य डेचलवाल, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर व डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर F&CC के मेंबर हैं। क्या किए हुए विकास कार्यों को भी दी गई दोबारा मंजूरी ? चर्चा है की आनन फानन और विपक्ष दल के पार्षद की गैर मौजूदगी का फादया उठाते हुए बड़ा खेल खेला जाने की साजिश रची जा रही है। चर्चाओं की माने तो कई कई ऐसे कार्यों को मंजूरी दे दी गई जो पहले से किए जा चुके है क्योकि अधिकांश फंड विधायक बग्गा के हलके में लगाए जाने है तो पहले से हो चुके ऐसे काम भी विधायक बग्गा के इलाके के है। चर्चा अनुसार अधिकारीयों द्वारा राजनेताओं में अनुभव की कमी को आंकते हुए ही पहले से किए कार्यों को दोबारा मंजूरी दे दी अब देखना यह है की यह अनजाने में हुआ है या जानबूझ कर कोई बड़े खेल की साजिश है।