Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
पूर्व प्रधान रणजीत सिंह ने शहरवासियों का जताया आभार, नई परिषद पर साधा निशाना - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
सोशल मीडिया के जरिए दी प्रतिक्रिया, अधूरे कार्यों और विकास कार्यों का किया जिक्र
डेराबस्सी 08 Apr : नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान रणजीत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से शहरवासियों का धन्यवाद करते हुए अपने कार्यकाल को सेवा का समय बताया। उन्होंने कहा कि भगवान और शहर के लोगों ने जितनी सेवा उनके हिस्से में डाली, उन्होंने उसे पूरी निष्ठा के साथ तन, मन और धन से निभाने का प्रयास किया। रणजीत सिंह ने अपने संदेश में कहा कि वे सभी शहरवासियों के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें काम करने का अवसर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कार्य ऐसे रह गए, जिन्हें वे पूरा नहीं कर पाए। इसके साथ ही उन्होंने नई बनी नगर परिषद और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान प्रधान भी कई अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल नहीं हो पाए हैं। पूर्व प्रधान ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि शहर में कई सड़कों का निर्माण कराया गया, ट्यूबवेल लगवाए गए और आम जनता की सुविधा के लिए डेराबस्सी बस स्टैंड पर राम तलाई का सुचारू निर्माण कराया गया। इसके अलावा एक मंदिर के निर्माण का भी उन्होंने उल्लेख किया और इसके लिए भगवान श्रीराम का आभार जताया। उन्होंने आगे कहा कि वे भविष्य में भी शहर की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। “डेराबस्सी की जनता मुझे जिस भी रूप में जिम्मेदारी देगी, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा,” उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा। रणजीत सिंह के इस बयान को राजनीतिक हलकों में भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें उन्होंने जहां एक ओर जनता का आभार व्यक्त किया, वहीं दूसरी ओर वर्तमान नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए हैं। कोटस “जितनी सेवा भगवान और शहरवासियों ने मुझसे लगाई, मैंने उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश की। “डेराबस्सी की जनता आगे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।” – रणजीत सिंह रेडी