Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/7 अप्रैल। दिल्ली रोड पर मंगलवार को गेटसन इंटरनेशनल कपड़ा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हैं। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में कुछ देर पहले अचानक आग लगी। पहले फैक्ट्री वर्कर्स ने खुद बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब आग फैली तो फायर ब्रिगेड को बुला दिया। पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। मालिक विकास ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जिससे अंदर कपड़ा, गत्ता और मशीनें जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कपड़े के रोल पड़े थे। फायर अफसर आतिश राय ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे से फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी है। कपड़ों को आग लगने के कारण धुआं काफी हो गया है। आग पर अब काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ---