Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत वार्ड नंबर-4 में बीएलए और बूथ एजेंट्स की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को वाल्मीकि मंदिर, इंदिरा कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर सांसद मनीष तिवारी, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक के दौरान नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूती देने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यकर्ता साहिल चावर ने भरोसा दिलाया कि इस बार पार्टी वार्ड में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। बैठक में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने अपने सुझाव भी साझा किए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क के जरिए ही आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सकता है।