Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़। सेक्टर-45D में हाउसिंग बोर्ड द्वारा जारी मकान तोड़ने के नोटिसों के खिलाफ स्थानीय निवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र के मकान मालिकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और कार्रवाई को अन्यायपूर्ण व जनविरोधी बताया। बैठक में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर अपने घरों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। निवासियों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके आशियानों को उजाड़ने की कोशिश किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रभावित परिवार कल हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे, ताकि प्रशासन तक अपनी आवाज मजबूती से पहुंचाई जा सके। समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के नेता शादाब राठी ने कहा कि यह लड़ाई केवल मकानों की नहीं, बल्कि लोगों के अधिकार और सम्मान की है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हाउसिंग बोर्ड ने अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। स्थानीय लोगों ने “घर बचाओ – हक बचाओ” के नारे के साथ संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है।