Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पंचकूला,6 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी के 47वे स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को पंचकूला जिला संगठन द्वारा जिला मुख्यालय पंचकमल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने बताया कि 47वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कल सुबह पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा साथ ही पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओ का विराट सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमे पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के अति वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को जिला संगठन द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। श्री मित्तल ने बताया, पार्टी स्थापना दिवस पर ज़िले के सभी 455 बूथों पर पार्टी का ध्वज फहराया जायेगा एवं बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। अजय मित्तल ने कहा, लगभग एक हफ्ते चलने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक भवनजीत सिंह सूदन ने बताया की 47वे स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है, पार्टी मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है।