लुधियाना 05 Apr । शहर में उन्नत नेत्र चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए थिंद आई हॉस्पिटल ने फिरोजपुर रोड स्थित वेव्स मॉल के नजदीक अपनी नई ब्रांच का शुभारंभ किया। इस एडवांस आई सेंटर का उद्घाटन पंजाब के कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora ने किया।
नई ब्रांच में लेसिक और लेजर कैटरैक्ट सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मरीजों को अब बेहतर और आधुनिक इलाज स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस सेंटर में नवीनतम तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है, जो आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का सटीक और सुरक्षित इलाज प्रदान करेगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस तरह के आधुनिक चिकित्सा केंद्र लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल लुधियाना बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस सेंटर के शुरू होने से मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अत्याधुनिक इलाज अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगा।