Uturn Time
Breaking
कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी, रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया, 2 मिनट में सब बर्बाद हुआ नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर, आर्थिक मदद की लगाई गुहार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार जीरकपुर में आरक्षण को लेकर बवाल, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया कड़ा विरोध CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स ग्राउंड रिपोर्टमदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, बारिश की संभावना नहीं:कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म; हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा पंजाब में बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई SOP:SHO मौके पर जाएगा, साजिश और फंडिंग तक जांच, 60-90 दिन में चालान इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर बवाल: Vishnu Priya के खिलाफ केस दर्ज
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 04 Jan : इन दिनों सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ हाड कंपा देने वाली ठंड से गुजर रहा है। शहर में कड़ाके की ठंड का असर रविवार को भी महसूस किया गया। पूरा शहर सुबह से शाम तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा। लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे, लेकिन तेज ठंडी हवाओं और गलन भरी ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक ठंड से राहत न मिलने का अनुमान जताया है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। तेज ठंडी हवाओं और कोहरे के चलते ठिठुरन बढ़ने का अंदेशा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। निदेशक मौसम विभाग सुरेंद्र पाल के अनुसार, जब दिन-रात का तापमान अंतर केवल 5 डिग्री का होता है, तो ठंड ज्यादा महसूस होती है। ठंड का असर शहर की रौनक पर भी पड़ा। सरकारी कार्यालयों में अवकाश के दिन होने के बावजूद पर्यटन स्थलों पर भीड़ कम रही। सुखना लेक पर बाहरी पर्यटकों ने बोटिंग का आनंद लिया, लेकिन स्थानीय लोगों ने घर में रहना ही बेहतर समझा। बाजारों में भी आम दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम रही। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। रविवार को सुबह की शुरुआत घनी धुंध के साथ हुई। जैसे ही लोगों की आंख खुली तो पूरा शहर धुंध के आगोश में था। सुबह वाहन चालकों को वाहनों की लाइट्स जलाकर सफर करना पड़ा। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को ड्राइविंग के दौरान खासी परेशानी हुई।