Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
दुकान पर हमला, हथियारबंद हमलावरों ने मचाया आतंक पुरानी रंजिश के चलते की गई वारदात - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/4/अप्रैल। थाना दाखा क्षेत्र में एक दुकान पर हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जसपाल सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी तलवंडी नवाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि 21 मार्च को शाम करीब 4:30 बजे बोबी पुत्र लड्डू सिंह, मोनी पुत्र पप्पू निवासी कुल गहिणा, मनदीप सिंह उर्फ मन्ना पुत्र रेशम सिंह निवासी कोटली तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर उनकी दुकान के सामने आए। शिकायतकर्ता के अनुसार सभी हमलावरों के हाथों में कृपाण, गंडासे और डंडे थे। वे दुकान के बाहर खड़े होकर ललकारे मारने लगे। इससे घबराकर उसके पिता मनजीत सिंह और भाई संदीप सिंह ने दुकान का शटर बंद करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर अंदर घुस गए और उनके साथ मारपीट की। किसी तरह उसके पिता और भाई ने अंदर से शटर बंद कर लिया। इसके बाद हमलावरों ने दुकान के शटर को तोड़ने का प्रयास किया और बाहर खड़े दो मोटरसाइकिलों तथा एक ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचाया। जसपाल सिंह ने बताया कि उस समय वह दुकान के पास बने शेड में काम कर रहा था। जब हमलावर उसकी ओर बढ़े तो वह शेड के दूसरे गेट से बाहर निकल गया। हमलावर उसका पीछा करते हुए आए, लेकिन वहां लोगों की भीड़ देखकर वे ललकारे मारते और धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार इस हमले की वजह पुरानी रंजिश है, क्योंकि उसने पहले ही इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसका बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बोबी सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।