पंजाब/ यूटर्न/4 अप्रैल। मुखमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को मोगा में एक विशाल रैली संबोधित करते हुए बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने ने आढ़तियों को भरोसा दिया कि किसानों को गेहूं खरीद में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हड़ताल में शामिल न होने वाले आढ़तियों को अगले सीजन में धान के आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने 13 अप्रैल से 30 दिन तकसीम योजना शुरू करने का ऐलान किया, जिसके तहत किसानों की जमीन का बंटवारा 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। इसका उद्देश्य लंबे समय से लंबित भूमि विवादों को समाप्त करना है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि 90% घरों को मुफ्त बिजली, 65,000 नौकरियां और 43,000 किलोमीटर सड़कों का सुधार किया गया है। मान ने विपक्षी दलों कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दल जमीनी हकीकत से दूर हैं और केवल आम आदमी पार्टी को घेरने में लगे हैं।