Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लंबित समस्याओं पर 31 जनवरी तक अल्टीमेटम, नहीं हुआ काम तो धरना जीरकपुर 04 Jan : ढकोली क्षेत्र की 26 सोसायटियों के निवासियों की संस्था आरडब्ल्यूए (यूआरडब्ल्यूए) की मासिक बैठक में इलाके से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी नगर परिषद चुनावों में सोसायटियों की ओर से एक स्वतंत्र उम्मीदवार उतारा जाएगा, जो किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं होगा। तय किया गया कि यह उम्मीदवार मुख्य चुनाव में जीतने वाली सत्ताधारी पार्टी को समर्थन देगा। बैठक में बरसाती नालों से जुड़ी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने मांग की कि ढकोली क्षेत्र में जहां-जहां बरसाती नाले आबादी के पास से गुजरते हैं, वहां जल्द से जल्द उचित फेंसिंग करवाई जाए, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अलावा वार्ड नंबर 13 और 14 स्थित शालीमार एन्क्लेव के कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत, पेंटिंग और रखरखाव का कार्य पिछले चार वर्षों से लंबित होने पर गहरी नाराजगी जताई गई। आरडब्ल्यूए सदस्यों ने बताया कि इस संबंध में विधायक और नगर परिषद कार्यालय को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि यह कार्य 31 जनवरी 2026 तक पूरा नहीं हुआ तो नगर परिषद कार्यालय और विधायक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में मंडी के पास स्थित कचरा प्वाइंट का मुद्दा भी उठाया गया, जिसे विधायक डेराबस्सी द्वारा मीटिंग प्वाइंट से सौंदर्यीकरण स्थल में बदलने की घोषणा की गई थी। दो महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद कार्य शुरू न होने पर निवासियों ने नाराजगी जताते हुए इसे केवल खोखला वादा बताया। वहीं वार्ड नंबर 13 और 14 में बरसाती नाले के किनारे रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित होने पर भी चिंता जताई गई। लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्रवासियों की जान को खतरा बना हुआ है और यह कार्य तुरंत शुरू किया जाना चाहिए। यूआरडब्ल्यूए के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सरकार और प्रशासन को 31 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है। यदि तय समय सीमा तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार के पूर्ण बहिष्कार के साथ नगर परिषद और विधायक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।