पंजाब/ यूटर्न/4 अप्रैल।पंजाब में गुरुवार को मौसम बहुत गर्म था तापमान 36.8 डिग्री तक पहुँच गया था , लेकिन अब गर्मी से राहत मिलने की सभावना है। पंजाब में मौसम विभाग ने 2 दिन का अलर्ट जारी क्र दिया है। 50 से 60 किलोमीटर की रफ़्तार से हवाएं चलेगी , ओले और बारिश होगी। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की कमी आ सकती है। पंजाब में किसानो के लिए चिंता बढ़ सकती है , क्योंकि गेहूं की फसले पूरी तरह तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अप्रैल से पंजाब में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से दो दिन 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ेगी।