जगरांव/यूटर्न/4 अप्रैल। लुधियाना देहाती पुलिस द्वारा साझा की गई दैनिक क्राइम रिपोर्ट के अनुसार नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 व्यक्तियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सदर जगरांव पुलिस ने इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह की अगुवाई में एक व्यक्ति को 15 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। वहीं थाना सिधवां बेट पुलिस ने एएसआई कर्मजीत सिंह की अगुवाई में एक अन्य व्यक्ति को 9 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।
दोनों मामलों में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।