लुधियाना/यूटर्न/3 अप्रैल। जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन (डीटीबीए) सेल्स टैक्स टीम के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान अरुण कंवल की अगुवाई में स्टेट टैक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर बार सदस्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स रणधीर कौर, एसीएसटी लुधियाना-5 हरसिमरत कौर तथा असिस्टेंट कमिश्नर साउथ डिवीजन कमलजीत सिंह से बार सदस्यों को पेश आ रही समस्याओं और विभागीय कार्यप्रणाली से जुड़े अन्य मुद्दों से अवगत कराया। साथ ही, इन समस्याओं के समाधान के लिए अपने सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे गए। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रधान अरुण कंवल के अलावा उपप्रधान चंद्र सहगल, महासचिव अशोक वढ़ेरा, वित्त सचिव प्रिंस विवेक, संयुक्त सचिव सुतीक्ष्ण टंडन सहित अशोक चावला, सरविंदर बहल, मनोज बजाज और राजकुमार शर्मा भी शामिल रहे। डिप्टी कमिश्नर रणधीर कौर ने आश्वासन दिया कि विभाग करदाताओं और वकीलों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
---