Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
खन्ना/यूटर्न/3 अप्रैल। खन्ना में एक इंडस्ट्रियलिस्ट परिवार के घर से 80 लाख के गहने चोरी हो गए। जांच के दौरान पता चला कि घर में रखे नौकर द्वारा ही वारदात को अंजाम दिया गया था। वह उक्त चोरी किए गहनों से अपने गांव अयोध्या में कोठी बनवा रहा था। साथ ही उसने महंगे आईफोन खरीद लिए थे और उसके ब्रांडेड कपड़ों पर खर्च भी काफी बढ़ गया था। पुलिस ने नौकर ननकू उर्फ पप्पू चौधरी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शहर के सुलेख राम बिल्डिंग में रहने वाले एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंधित है। कोरोना काल के दौरान, परिवार की 65 वर्षीय बुजुर्ग सुवेला कंवर की तबीयत खराब होने के कारण उनकी देखभाल के लिए अयोध्या, उत्तर प्रदेश निवासी ननकू उर्फ पप्पू चौधरी को काम पर रखा गया था। घर के हर कोने से परिचित था ननकू ननकू अपनी पत्नी सपना और बच्चों के साथ परिवार के घर में ही बने एक क्वार्टर में रहता था। धीरे-धीरे उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और घर के हर कोने, अलमारियों और गोपनीय बातों से परिचित हो गया। कुछ समय पहले, घर की सफाई के दौरान ननकू को पता चला कि परिवार की बेटी, जो दुबई चली गई थी अपने कीमती गहने घर की एक अलमारी में रखकर गई थी। उसने गहने चुरा लिए। हाल ही में जब परिवार की बेटी दुबई से लौटी और एक शादी समारोह में जाने के लिए अलमारी खोली, तो उसे अपने गहने गायब मिले। परिवार ने तुरंत ननकू से पूछताछ की, लेकिन उसने चोरी की बात से साफ इनकार कर दिया। अयोध्या में कोठी बनवा रहा था इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर जांच शुरू की। इस दौरान कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। ननकू अयोध्या में एक बड़ी कोठी बनवा रहा था। उसने महंगे आईफोन खरीद लिए थे और उसके ब्रांडेड कपड़ों पर खर्च भी काफी बढ़ गया था। इन सभी बातों से परिवार का शक यकीन में बदल गया कि चोरी की वारदात को ननकू ने ही अंजाम दिया है। ---