Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पानीपत/यूटर्न/3 अप्रैल। धार्मिक आस्था और शिक्षा जागरूकता का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला जब गत दिवस हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पानीपत में भव्य शोभायात्रा के साथ-साथ जिला शिक्षा विभाग का ‘शिक्षा रथ’ भी आकर्षण का केंद्र बना। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा के नेतृत्व में निकले इस शिक्षा रथ ने पूरे शहर में शिक्षा का संदेश गूंजा दिया। रथ की अगुवाई जिला समन्वयक संदीप रत्तेवाल ने की, जिन्होंने झांकियों के साथ कदम से कदम मिलाकर सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन करवाने का आह्वान किया। इस दौरान शिक्षा रथ रंग-बिरंगी हनुमान जयंती की झांकियों के साथ चलता रहा, जिसमें भक्ति और शिक्षा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने रथ का स्वागत किया और शिक्षा के इस अभियान को सराहा। जिला शिक्षा विभाग ने इस अवसर पर स्पष्ट संदेश दिया कि इस बार मिशन मोड में कार्य करते हुए पानीपत के सरकारी विद्यालयों में 10,000 नए दाखिले सुनिश्चित किए जाएंगे। अधिकारियों और शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे सरकारी स्कूलों की बेहतर सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाएं। इस भव्य रैली में विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों के साथ-साथ एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हाथों में बैनर लेकर शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया। इस मौके पर मीना कुमारी, नरेश कुमारी, संदीप कुमार, अनिल कुमार, रोशन लाल, पूजा, रेखा छिक्कारा, वर्षा कुमारी, मुकेश कुमार, जितेंद्र सहित अनेक शिक्षकों ने बढ़-चढक़र अपनी भागीदारी निभाई और अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की। पूरे आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब शिक्षा और समाज एक साथ कदम बढ़ाते हैं, तो बदलाव निश्चित होता है। गत दिवस हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर शिक्षा रथ ने न केवल धार्मिक उत्साह को बढ़ाया, बल्कि शिक्षा के महत्व को भी हर घर तक पहुंचाने का कार्य किया।