Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/यूटर्न/3 अप्रैल। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 8 अप्रैल, बुधवार (छुट्टी वाले दिन) को जिले के सभी सेवा केंद्र आम कार्यदिवसों की तरह खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोग इस दिन भी सेवा केंद्रों में जाकर अपने जरूरी कार्य आसानी से करवा सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 3 अप्रैल, शुक्रवार को भी छुट्टी के बावजूद सेवा केंद्रों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोला गया था, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना है, ताकि उन्हें अपने कार्यों के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने जानकारी दी कि जिले के सभी सेवा केंद्र हर शनिवार को भी नियमित रूप से खुले रहते हैं। इसके अलावा प्रत्येक रविवार को भी कुछ चयनित सेवा केंद्रों में सेवाएं जारी रहती हैं। इनमें सेवा केंद्र जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स होशियारपुर, सेवा केंद्र एसडीएम कॉम्प्लेक्स मुकेरियां, सेवा केंद्र एसडीएम कॉम्प्लेक्स गढ़शंकर, सेवा केंद्र लंगरपुर (दसूहा) तथा सेवा केंद्र तहसील परिसर टांडा के एक-एक काउंटर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहते हैं। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और छुट्टी वाले दिनों में भी अपने जरूरी कार्य समय पर निपटाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हमेशा नागरिकों को सहज, सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।