Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/3 अप्रैल। चंडीगढ़ रोड कोहाडा चौंक के समीप नवनिर्मित श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में ट्रस्टी प्रदीप मित्तल ,संदीप अग्रवाल, एल.आर.मित्तल,अनिल मित्तल की अध्यक्षता में श्री बाला जी जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।जिसमें श्री सालासर सेवक संघ द्वारा संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का गायन किया गया। सर्वप्रथम आचार्य दीपक पांडे, पंडित राज तिवारी, पंडित करण उपाध्याय व पंडित केशव उपाध्याय ने मंत्रोचारण के साथ बाबा श्याम व बाला जी की स्तुति की। मुख्य यजमान ट्रस्ट के सभी सदस्यों द्वारा श्याम बाबा व बाला जी का पूजन करके संगीतमय श्री सुंदर कांड पाठ का शुभारंभ किया गया संकीर्तन में बाबा का अलौकिक श्रृंगार नरेश अग्रवाल परिवार द्वारा किया गया। जो कि आकर्षण का केंद्र रहा। श्री सालासर सेवक संघ के सदस्यों ने संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का गायन करते हुए कहा कि ऐसी मान्यता है कि महावीर हनुमान इस कलयुग के समय में भी धरती पर विराजमान हैं। जो हर मानव के दुखों को हर कर सभी की रक्षा कर रहे हैं। श्री सुन्दरकांड पाठ की समाप्ति पर ध्वज फहराई गई और बाला जी की आरती की गई।ट्रस्ट की ओर से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर विजय गोयल,सुनील गोयल, सुनील कुमार,चंद्रेश भारद्वाज,अतुल वालिया,सतीश मित्तल,के के गर्ग, ,एच. एन सिंगल,नवीन बहल, बी .के. शर्मा,सुदर्शन शर्मा, निपम बंसल, अभिनव सहगल, संजय अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, विनोद गोयल,चंदेश्वर भारद्वाज,नरेश अग्रवाल,जितेंद्र भाटिया,दीपक मित्तल,बलराज शर्मा आदि मौजूद रहे।