Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/3 अप्रैल। देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने समूचे वैश्विक बाजारों में ग्राहकों की संख्या 65 करोड़ से अधिक कर ली है! इसी के साथ वह दुनिया भर में ग्राहकों की संख्या के लिहाज से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है! सुनील मित्तल परिवर्तित इस कंपनी ने बताया कि जीएसएमए इंटेलिजेंस के अनुसार मोबाइल ग्राहकों के आधार पर भारती एयरटेल वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है! कंपनी का परिचालन भारत और अफ्रीका तक फैला हुआ है! इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए भारती एयरटेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष गोपाल विट्ठल ने कहा 65 करोड़ ग्राहकों की यह उपलब्धि हासिल करके दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी परिचालन बन जाना हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी है हम हर दिन अपने ग्राहकों को और बेहतर सेवा दे यही वजह है कि हम अत्यधिक तकनीक में निवेश कर रहे हैं ! ताकि न केवल कनेक्टिविटी उपलब्ध करा सके बल्कि सुरक्षित नेटवर्क भी उपलब्ध करा सके ! उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य स्पष्ट है जैसे-जैसे हम अपनी उपस्थिति को मजबूत और विस्तृत करेंगे, हम नवाचार विश्वसनीयता और अनुभव के मामलों में नए मापदंड स्थापित करने का प्रयास करेंगे! भारत में एयरटेल के 36.8 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहक है! एयरटेल 5G प्लस सेवाएं शुरू करने वाली पहली कंपनी है जिसमें अब एक्सट्रीम, एयरफाइबर (एफडब्लूयए) और एक एकीकृत आईपीटीवी सेवा शामिल है! वह 1.3 करोड़ घरों को हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं और 1.5 करोड़ से अधिक घरों को डिजिटल टीवी सेवा उपलब्ध करवा रही है ! अपनी डिजिटल सेवाओं को आगे बढ़ते हुए एयरटेल ने हाल में एनबीएफसी (गैर- बैंकिंग वित्तीय कंपनी) क्षेत्र में प्रवेश की घोषणा की है! इसमें वह एयरटेल एप के माध्यम से व्यक्तिगत क्रेडिट और वित्तीय योजनाएं पेश करने के लिए अपने डेटा का लाभ उठाएगी! अफ्रीकी परिचालन में इसके 14 देश में 17.9 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं! एयरटेल अफ्रीका का प्रमुख हिस्सा एयरटेल मनी है जो बदलावकारी मोबाइल वित्तीय प्लेटफार्म है और उसके 5.2 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं! इस दूरसंचार कंपनी ने सैटलाइट कम्युनिकेशन में कदम बढ़ाते हुए वनवेब - यूटेलसेट के साथ साझेदारी की है ! जो वैश्विक बाजारों में अपनी सेवाएं देती हैं उम्मीद है कि वह जल्द जल्द ही भारत में भी परिचालन शुरू करेगी!