Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
न्यू चंडीगढ़/ लुधियाना यू टर्न,3अप्रैल अशोक सहगल : पंजाब और आस-पास राज्यों के मरीज़ों के लिए कैंसर की उन्नत जांच सुविधा को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, न्यू चंडीगढ़ में एक अत्याधुनिक 3 टेस्ला (थ्रीटी) एमआरआई स्कैनर सुविधा शुरू की है। यह मशीन इंडियन ऑयल द्वारा भेंट की गई है इंडियन ऑयल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत यह एमआरआई स्कैनर स्थापित किया गया है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट समन्वय और सीएसआर) बिभूति रंजन प्रधान और कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख (पंजाब राज्य कार्यालय) आशुतोष गुप्ता ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, पंजाब के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया की उपस्थिति में इस सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. आशीष गुलिया ने अपने संबोधन में इंडियन ऑयल के निरंतर सहयोग के लिए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया और इस नई सुविधा की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने जानकारी दी कि इस एमआरआई स्कैनर को इंडियन ऑयल की मदद से लगभग ₹16 करोड़ की लागत से लगाया गया है। यह स्कैनर आज की सबसे उन्नत इमेजिंग तकनीकों में से एक है। सामान्य MRI मशीनों की तुलना में इसके कई लाभ हैं, जैसे- बेहतर फोटो क्वॉलिटी ताकि शरीर के अंदर की अधिक साफ़ और विस्तृत तस्वीरें ली जा सकें। इस मशीन में स्कैनिंग जल्दी पूरी हो जाती है। ये सटीक जांच करता है जिससे ट्यूमर का जल्दी पता लगाने और इलाज की योजना बनाने में मदद मिलती है। इस मशीन के आने से मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ कैंसर का इलाज पंजाब और आसपास के राज्यों को बेहतरीन कैंसर इलाज देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2022 में इस अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित किया था। भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाले टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई द्वारा करीब 660 करोड़ की लागत से बना यह 300 बेड वाला अस्पताल हर आधुनिक सुविधा (जैसे सर्जरी, रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट) से लैस है। यह अस्पताल एक मुख्य केंद्र (Hub) की तरह काम करता है, जबकि संगरूर मे 150 बेड का अस्पताल इसकी एक शाखा के रूप में मरीजों की सेवा कर रहा है।