उभरते गोल्फर की उपलब्धि पर शहर में खुशी, जैन परिवार को बधाइयों का तांता
चंडीगढ़ 04 Dec।
भारतीय गोल्फ के उभरते सितारे वेदांश जैन (Vedaansh Jain) ने वर्ष 2025 की इंडियन गोल्फ यूनियन (IGU) नॉर्थ ज़ोन बॉयज़-डी रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर शहर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कम उम्र में यह उपलब्धि वेदांश की प्रतिभा, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है और भविष्य में भारतीय गोल्फ में बड़ी भूमिका निभाने की संभावनाओं को मजबूत किया है। वेदांश जैन पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पियूष कांत जैन के पोते हैं।
वेदांश की इस उपलब्धि पर राजयभर सहित खेल और सामाजिक जगत ने पूरे जैन परिवार को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।