Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी/यूटर्न/2अप्रैल।साधुनगर स्थित श्री शारदा माता मंदिर में वार्षिक चतुर्दशी भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सरदार गुरदर्शन सिंह ने हाजिरी लगवाई तथा नए शिवालय के निर्माण हेतु नींव पत्थर रखा गया। मंदिर प्रबंधक समिति श्री शारदा माता परिवार 7249 के प्रधान राकेश अचिंत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चतुर्दशी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। उन्होंने बताया कि सरदार गुरदर्शन सिंह एवं मंदिर कमेटी के सरपरस्त सरदार अमृतपाल सिंह मोदी के सहयोग से शिव मंदिर का नींव पत्थर पंडित दीपक शास्त्री द्वारा विधिवत पूजन कर रखवाया गया। इसके पश्चात मंदिर की कीर्तन मंडली द्वारा महामाई का गुणगान किया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार गुरदर्शन सिंह सैनी, हरप्रीत सिंह टिंकू (प्रधान, ओबीसी मोर्चा), श्रुति भारद्वाज (उपाध्यक्ष, जिला मोहाली), समाजसेवी कृष्णा सूद सहित मंदिर के चेयरमैन राकेश मेहता, उपप्रधान दीपक मग्गो, कोषाध्यक्ष कुनाल कौशिक, सचिव रजनीश शर्मा, तुषार कौशिक, भुवनेश चौहान, संदीप भटनागर, रवि बावा, शुभम बावा, विकास शर्मा, प्रकाश कुमार, सुमित वर्मा, राघव गोयल, सुमित पुरी, दिनेश गांधी, जतिन धीमान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा कीर्तन मंडली की सदस्य सपना मेहता, सपना गोयल, सुनीता कौशिक, जोली, ज्योति, सीमा कालरा, सुनीता, सीमा, शशि सहित अनेक श्रद्धालु कार्यक्रम में मौजूद रहे