पटियाला 4 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज पटियाला के घनौर हलके में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके उन्होंने नशे से लेकर महिलाओं को एक हजार रुपए देने के वादे पर आम आदमी पार्टी (आप) को घेरा। सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमारी महिलाओं-बहन से वादा किया था कि हम आएंगे तो एक हजार रुपए महिलाओं को देंगे। चार साल निकल गए। हमारी बहन और भाई बैठे हैं। मिले गए क्या। मैंने भी वादा किया था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो 2100 रुपए बहनों को दूंगा। मेरा विधानसभा में पहला बजट था। पहले बजट में ही पांच हजार करोड़ रुपए रिजर्व कर दिए गए। मुझे खुशी है बताते हुए कि हरियाणा में 2100 रुपए उनके खाते में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस मौके जब मीडिया ने उनसे बाबा रहीम को पैरोल देने संबंधी सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि यह कोर्ट का मामला है। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
मनरेगा का नाम बदलने से कांग्रेस को लाभ नहीं
इस दौरान जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि मनरेगा की नई नीति का कांग्रेस सरकार विरोध कर रही है। दलील दी जा रही है कि लोगों के हक मारे जाएंगे। वहीं नाम पर भी एतराज है कि अगर स्कीम में घोटाला होगा तो भगवान का नाम लेने से बेअदबी होगी। इस पर नायब सैनी का जवाब था कि मनरेगा का नाम विकसित भारत जी राम जी है।
---