पानीपत, यूटर्न 1 अप्रैल। डॉ प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बिशन सरुप कॉलोनी के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डाक्टरों की टीम द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य था , आर्थो विभाग द्वारा किए जा रहे रोबोटिक सर्जरी को पानीपत की जनता तक पहुंचाना , जिससे पानीपत की जनता को दिल्ली की बजाय पानीपत में ही घुटनों एवं कूल्हे की बीमारियों का इलाज एवं प्रत्यर्पण की विश्व स्तरीय सेवाएं के बारे में जानकारी देना था।
प्रेम हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ पंकज मुटनेजा ने बताया कि डॉ प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के हेड डॉक्टर उदित चहल के द्वारा रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से knee replacement यानि घुटने बदलने की सर्जरी सफलता पूर्वक किया जा रहा है रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से घुटने बदलने की सर्जरी एवं कूल्हे की सर्जरी पानीपत में पहली बार प्रेम अस्पताल के द्वारा किया जा रहा है जो पानीपत एवं प्रेम अस्पताल के लिए गर्व की बात है , पानीपत की हेल्थ सेवाओं में प्रेम अस्पताल के द्वारा एक और नई और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल किया गया, जो कि प्रेम अस्पताल के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपने ईमानदारी, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट उपचार को दर्शाती है। डॉक्टर उदित चहल ने बताया कि प्रेम अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में विश्व स्तरीय एडवांस तकनीक उपलब्ध है जिसमें नी रिप्लेसमेंट, लिगामेंट रिपेयर, हिप ज्वाइंट सर्जरी, सभी तरह के हड्डियों से संबंधित सर्जरी एवं उपचार उपलब्ध है। डॉ उदित चहल ने बताया कि रोबोट के माध्यम से सर्जरी करने पर मरीज जल्दी ठीक होते है , अधिक सटीकता से सर्जरी होती है साथ हि बेहतर परिणाम भी मिलता है जिससे मरीज जल्दी ही ठीक हो जाते है एवं अपने दैनिक कार्य में लग जाते है। डॉ उदित चहल ने इसमें आने वाले खर्च के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो दिल्ली में खर्च आता है उससे पचास प्रतिशत कम खर्च में प्रेम अस्पताल के द्वारा रोबोट के माध्यम से घुटने का एवं कूल्हे की सर्जरी हो जाता है। उन्होंने बताया कि कभी भी घुटने में किसी तरह का कोई दर्द या खिंचाव आए तो तुरंत डॉक्टर को मिलना चाहिए ।डॉक्टर उदित ने बताया कि सर्जरी के तुरंत बाद फिजियोथैरेपी शुरू किया जाता है जो प्रेम अस्पताल के सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर मनीष शर्मा के देख - रेख में किया जाता है । प्रेम अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉक्टर रचना मुटनेजा द्वारा सभी टीम को बधाई दिया गया। डॉ प्रेम अस्पताल के कैंसर विभाग के निदेशक डॉक्टर अभिनव मुटनेजा ने मीडिया बंधुओं से मुखातिब होते हुए कहा कि हम लोग की हमेशा ये कोशिश होती है कि पानीपत की जनता को कम खर्च में बेहतर सेवाएं प्रदान करे । ताकि वो दिल्ली और दूसरे शहर में जाके इलाज कराने की बजाय पानीपत में अपना बेहतर इलाज करा सके। उन्होंने कहा कि प्रेम अस्पताल के द्वारा लगातार प्रेम अस्पताल के साथ साथ पूरे पानीपत के गांव एवं कालोनियों में प्रेम अस्पताल के सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाया जाता है ताकि पानीपत की जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके ताकि उनका जीवन बेहतर हो सके जो कि हमारी एक सामाजिक जिम्मेवारी भी है। इस मौके पर प्रेम अस्पताल के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के साथ आर्थो विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।