जीरकपुर /यूटर्न/1 अप्रैल।क्षेत्र में अवैध कब्जों की समस्या एक बार फिर सामने आई है। मोतिया हाइट्स के सामने नगर परिषद द्वारा बनाए गए बस शेल्टर पर एक नारियल की दुकान लगाकर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह बस शेल्टर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।
उरवा ग्रुप की सोसाइटीज की ओर से इस संबंध में नगर परिषद को कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
निवासियों का कहना है कि बस शेल्टर पर दुकान लगने से यात्रियों को बैठने और खड़े होने में दिक्कत हो रही है। साथ ही यह अवैध कब्जा नियमों की अनदेखी और क्षेत्र की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
उरवा ग्रुप की सोसाइटीज ने नगर परिषद से मांग की है कि इस अवैध कब्जे को जल्द हटाया जाए, ताकि बस शेल्टर का उपयोग आम जनता के लिए सही तरीके से हो सके।
इस संबंध में इंफोर्समेंट विंग जीरकपुर के अजय बराड़ ने बताया कि वह मौके का निरीक्षण कर चुके हैं और अवैध रूप से लगाई गई नारियल की दुकान को बुधवार सुबह हटा दिया