Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/1 अप्रैल। रामगढ़ भुड्डा और नाभा क्षेत्र में हर साल बरसाती पानी से फसलों के डूबने की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने स्टॉर्म सीवर प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। करीब 2 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से शुरू इस योजना से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार करीब 50 एकड़ खेती योग्य जमीन में लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण फसलें खराब हो जाती थीं या बुवाई तक संभव नहीं हो पाती थी। इससे किसानों को हर साल भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। साथ ही जलभराव के कारण मच्छरों व अन्य जहरीले जीवों की संख्या बढ़ने से आसपास की कॉलोनियों के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। 2.5 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछेगी प्रोजेक्ट के तहत पीआर-7 एयरपोर्ट रोड से पाइप डालने का काम शुरू कर दिया गया है, जो नाभा साहिब के सामने से होते हुए घग्गर नदी तक जाएगा। इस योजना में करीब 2.5 किलोमीटर लंबी और चार फुट व्यास की पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जिससे बरसाती पानी की सीधी निकासी संभव हो सकेगी। समय पर काम पूरा करने के निर्देश विभाग की एसडीओ साक्षी जिंदल ने बताया कि प्रोजेक्ट की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से खेतों और रिहायशी इलाकों में जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि यह योजना पहले शुरू हो जाती तो उन्हें वर्षों से हो रहे नुकसान से बचाया जा सकता था। अब सभी को उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद फसलों को डूबने से बचाया जा सकेगा और क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।