भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ महावीर जयंती मनाई गई। इस विशेष दिवस के उपलक्ष में प्रातः कालीन सभा में अपने वक्तव्य के माध्यम से विद्यालय की अध्यापिका
श्रीमती अंजुला ने भगवान महावीर की जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दिखाए जैसे पांच सिद्धांतों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के
प्रधानाचार्य श्री पवन सूद जी ने महावीर जी की जयंती पर अपने विचार सांझा करते हुए उपस्थित जनों को यह उद्बोधन दिया कि हम सबको भी भगवान महावीर जी के दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करके अपने दैनिक जीवन में सत्य ,धर्म, अहिंसा, अपरिग्रह इत्यादि गुणों को अपनाते हुए मानवता के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।