Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
नई दिल्ली, यूटर्न/ 31 मार्च। दक्षिण पश्चिम जिले के पुल प्रहलादपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली एक घटना के तहत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की एलपीजी के छोटे सिलिंडर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। सिलेंडर के वार से पत्नी पूनम (32 साल) का सिर बुरी तरह फट गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और घर से फरार हुए पति सुरेश (35 साल) को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की मेडिकल जांच करवा रही है और यह पता लग रही है कि क्या आरोपी ने शराब के नशे में इस बार दांत को अंजाम दिया है। दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पति सुरेश पत्नी पूनम, 2 साल और 4 साल की दो बच्चियों के साथ पुल पहलादपुर इलाके में डीडीए फ्लैट में रहता था। आरोपी प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है की पत्नी इसके घर वालों को पसंद नहीं करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था। रात को भी इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ और झगड़े ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आरोपी सुरेश ने छोटे एलपीजी सिलेंडर को उठाकर पूनम के सिर पर ताबड़तोड़ दे मारा। पड़ोस में झगड़ा होते देख पड़ोसी ने इसकी पुलिस को कॉल की। सूचना के बाद पुल पहलादपुर थाना एसएचओ, एटीओ सुनील चंदोलिया व एसआई शमशेर के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूनम को तुरंत एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश को कुछ समय बाद इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूनम के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच कर रही है।