Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लालडू क्षेत्र के खेल स्टेडियम में शहीद भगत सिंह यूथ वेलफेयर क्लब द्वारा दूसरा कबड्डी कप बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुभाष शर्मा के सहयोग से किया गया, जिसमें इलाके के खेल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस कबड्डी कप में कुल 24 टीमों ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा रहा। शुरुआती मुकाबलों से लेकर सेमीफाइनल तक सभी मैच बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबला गांव टिवाणा और चोई साहिब की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने जोरदार खेल दिखाया। कड़े मुकाबले के बाद गांव टिवाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीत लिया और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31,000 रुपये की राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 21,000 रुपये का इनाम दिया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और पंजाब हेल्थ कॉरपोरेशन सिस्टम के वाइस चेयरमैन विक्की घनौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कबड्डी खिलाड़ी टिंकू घनौर भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी मोहाली के चेयरमैन गोबिंद मित्तल, गौ सेवा संगठन के सदस्य अमित जैन, ट्रक यूनियन के प्रधान नरेंद्र धीमान, डेराबस्सी मार्केट कमेटी लालडू के चेयरमैन बलविंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा सरपंच कुलदीप सिंह, पूर्व सरपंच गुरपाल सिंह, सुरजन सिंह, सुरेश शर्मा, रमेश शर्मा, बब्बलप्रीत, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. संजीव वर्मा, रमेश सैणी गाजीपुर, सतपाल सैणी गाजीपुर, कुलदीप सिंह गाजीपुर और लखविंदर सिंह लंबड़दार गाजीपुर सहित अन्य समाजसेवियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रतियोगिता के अंत में बेस्ट रेडर का खिताब पित्ता टिवाणा को दिया गया, जबकि बेस्ट जाफी का पुरस्कार नन्ना धनौरी को मिला। दोनों खिलाड़ियों को 3,100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं में नया उत्साह पैदा किया।