पंजाब/यूटर्न/30 मार्च। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को राज्य के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में लगभग ₹200 करोड़ के बड़े टैक्स चोरी घोटाले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ढाबों, रेस्टोरेंट्स, फास्ट-फूड आउटलेट्स और अन्य खानपान से जुड़े व्यवसायों में बड़े पैमाने पर आय छिपाई जा रही थी।
अब तक 882 प्रतिष्ठानों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 239 मामलों में करीब ₹50 करोड़ की टर्नओवर छुपाने का पता चला है। इस पर ₹2.54 करोड़ टैक्स बनता है, जिसमें से ₹2.02 करोड़ की वसूली भी की जा चुकी है। मंत्री ने कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ यह आंकड़ा ₹500 करोड़ तक पहुंच सकता है।
मोहाली (₹8.16 करोड़), जालंधर (₹6.72 करोड़) और लुधियाना (₹5.48 करोड़) टैक्स चोरी के प्रमुख केंद्र के रूप में सामने आए हैं। ढाबों में करीब ₹10 करोड़, छोटे ईटरी और चाय-कॉफी बार में ₹8 करोड़, जबकि पिज्जा और फास्ट-फूड आउटलेट्स में ₹6 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी पाई गई है।
चीमा ने बताया कि ‘बिल लियाo, इनाम पाओ’ योजना, टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट (TIU) और स्टेट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंटिव यूनिट (SIPU) की मदद से यह खुलासा संभव हुआ। सरकार अब UPI और डिजिटल पेमेंट डेटा के जरिए जांच को और मजबूत कर रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ