चंडीगढ़/यूटर्न/30 मार्च। आज हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल नव नियुक्त एस.डी.ओ. श्री स्वतंत्र सिंह से मिला तथा उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर एस.डी.ओ. श्री स्वतंत्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि हम सभी मिलकर विभाग को और बेहतर बनाएंगे तथा चंडीगढ़ शहर को और अधिक सुंदर बनाने के लिए कार्य करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में राजा राम, कमल कुमार, छांगा सिंह, माम राज, अल्लादीन एवं काली चरण शामिल रहे।