Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 29 मार्च— हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाने को लेकर संकल्पित है। हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। श्री बेदी रविवार को रेवाड़ी के जैन पब्लिक स्कूल के 40वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार देश और प्रदेश में नागरिकों को सभी जरूरी सुविधाएं देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के हर नागरिकों को शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सरकारी व निजी संस्थानों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं आवश्यकता अनुसार विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी की ओर से रखी गई मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया और उन्होंने स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरित कर प्रोत्साहित भी किया।