डेराबस्सी 29 March : पतंजलि योगपीठ परिवार डेराबस्सी द्वारा राम मंदिर निकट रेलवे फाटक, डेरा बस्सी में, राज्य प्रभारी आदरणीय भाई नवीन चंद्र फुलेरा जी के मार्गदर्शन में आठ दिवसीय योग एवं संस्कार शिविर दिनांक 22 मार्च को प्रारंभ किया गया जिसका समापन 29 मार्च को हुआ। इस शिविर में 50 बच्चों ने अपने रजिस्ट्रेशन करवाए थे परन्तु शिविर में इससे कहीं अधिक बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चे प्रतिदिन अपने अभिभावकों के साथ प्रातः काल 5.30बजे ही योग एवं संस्कार शिविर में पहुंचे और संस्कार शिविर का पूर्ण लाभ प्राप्त किया।
शिविर समापन पर
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष आदरणीय पवन कुमार (पम्मा) उपस्थित रहे उन्होंने पतंजलि योगपीठ की डेराबस्सी इकाई द्वारा बच्चों के लिए लगाए गए शिविर की सराहना करते हुए कहा कि पतंजलि द्वारा बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है आज के बच्चे हमारे आने वाले भविष्य हैं अगर हमारी नीव ठीक रही तो हमारा समाज और यह बच्चे बहुत ही तरक्की करेंगे l
शिविर में रोजाना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योगाभ्यास के साथ साथ खान-पान पर विशेष चर्चा की गई, साथ ही भारतीय संस्कृति के विराट स्वरूप की चर्चा की गई। बच्चों को शारीरिक मानसिक व आध्यात्मिकता का ज्ञान दिया गया । उपस्थित अभिभावकों ने भी शिविर की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस शिविर के कारण बच्चों ने जल्दी जागना प्रारंभ किया है साथ ही उनके आचरण में भी परिवर्तन देखा गया है। यहां तक कि इस दौरान बच्चों की मोबाइल देखने की प्रवृत्ति में भी कभी आई है। शिविर के दौरान बच्चों की योग की प्रतियोगिता आयोजित की गई, इसके अतिरिक्त आखिरी दिन क्विज कंपटीशन, निबंध प्रतियोगिता करवाई गई, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया, सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र द्वारा भी सम्मानित किया गया l
शिविर का संचालन तथा इसकी रूपरेखा आदरणीय भाई अविनाश मिश्रा जी जिला प्रभारी युवा भारत द्वारा तैयार की गई। शिविर संचालन में जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान सुखविंदर सिंह, तहसील प्रभारी हरीश सिंह योग शिक्षक भाई अनिल कक्कड़ एवं जगदीश सैमवाल जी ने सहयोग किया। इसके अतिरिक्त भाई सुनील सैनी , प्रेमसागर वर्मा ,स्वर्ण सिंह, दीपा विष्ट व मोहिन्दर सेनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
आज के समापन के अवसर पर पतंजलि योग परिवार डेरा बस्सी ने निर्णय लिया कि आगामी दिनों में क्षेत्र के सीनियर सिटीजंस के लिए भी एक विशेष योग शिविर का आयोजन इसी स्थान पर जल्दी ही करवाया जाएगा।