ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
आप पार्टी का नाम पर छुटभैया नेताओं ने ठगी का निकाला नया तरीका, सरकार को बदनाम करने की साजिश - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना 3 जनवरी। आम आदमी पार्टी के नाम पर कुछ छुटभैया नेताओं द्वारा लोगों से ठगी करने का नया तरीका अपनाया जा रहा है। उनकी तरफ से दुकानदारों से छोटी छोटी पेमेंट का सामान ले लिया जाता है और पेमेंट भी नहीं की जाती। ऐसे करके उक्त छुटभैया नेताओं द्वारा पार्टी को बदनाम करने की साजिशें की जा रही है। ताजा मामला लुधियाना के हल्का वेस्ट में हंबड़ा रोड का सामने आया है। जहां पर खुद को आम आदमी पार्टी का नेता कहने वाले नवदीप सिंह नवी नामक व्यक्ति पर एक दुकानदार व्यापारी द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता दुकानदार नरेश मित्तल का आरोप है कि उसकी हंबड़ा रोड पर तेज स्टील के नाम से दुकान है। जहां से करीब एक साल पहले नवदीप सिंह नवी द्वारा 50 हजार रुपए का सामान खरीदा गया था। जानकार होने के चलते उस पर भरोसा करके नरेश मित्तल ने सामान दे दिया। सामान लेने के बाद उसने पेमेंट के लिए टाल मटोल करनी शुरु कर दी। उसने जो चैक किया वह भी बाउंस हो गया। फिर उसने पेमेंट देने से साफ इंकार ही कर दिया। व्यापारी की पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रही वायरल व्यापारी नरेश मित्तल ने परेशान होकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट सांझी की। जिसमें उसने नवदीप नवी पर ठगी के आरोप लगाए हैं। इसी के साथ व्यापारी ने नवदीप की आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के साथ भी फोटो शेयर की है। हालांकि यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इस पोस्ट के बावजूद न तो नवदीप नवी ने सामने आकर अपना बयान दिया और न ही आप पार्टी के किसी लीडर द्वारा व्यापारी की परेशानी को देखते हुए कोई बयान जारी किया है। कोठी के लिए खरीदा था सामान व्यापारी नरेश मित्तल ने बताया कि नवदीप नवी ने अपनी कोठी बनाने के लिए सामान खरीदा था। जिसकी पेमेंट के लिए वह बहानेबाजी कर रहा है। हालांकि व्यापारी को अपने ही सामान के पैसे लेने के लिए इतनी परेशानी झेलनी पड़ रही है। केजरीवाल और सीएम की तस्वीरों का हो रहा मिसयूज बता दें कि नवदीप नवी की और से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान को गुलदस्ते देते हुए तस्वीरें शेयर की है। लोगों में चर्चा है कि ऐसे लीडरों द्वारा पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल और सीएम मान की तस्वीरों का मिसयूज कर लोगों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हालांकि एक तरफ मंत्री संजीव अरोड़ा जैसे लीडर काम करके लोगों में पार्टी की अच्छी छवि बनाने में लगे हैं। दूसरी तरफ नवी जैसे लीडर सरकार की छवि जनता में खराब कर रहे हैं। कई लीडरों के जरिए पैसे लेने का किया प्रयास नरेश मित्तल ने बताया कि नवदीप नवी खुद को आप पार्टी का बड़ा लीडर बताता है। उन्होंने पहले काफी समय नवदीप नवी से मिन्नतें कर पैसे लेने का प्रयास किया, मगर वे बहाने बनाता रहा और फिर कह दिया कि कौन से पैसे, मैंने कोई पैसे नहीं देने। जिसके बाद मित्तल ने आप पार्टी के ही कुछ लीडरों के जरिए पैसे लेने की कोशिश की। लेकिन वह लीडर भी पेमेंट नहीं दिला सके। ---