चंडीगढ़ 29 March । शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कमानीदार चाकू बरामद किया है।
मामले में पुलिस स्टेशन मलोया में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत एफआईआर नंबर 52 दर्ज की गई है। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल अजय कुमार की शिकायत पर की गई।
पुलिस के अनुसार, 27 मार्च 2026 की रात करीब 11:15 बजे सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को काबू किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक कमानीदार चाकू बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत (19), निवासी गांव शेरपुर, जिला मोगा (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस हथियार के साथ किस उद्देश्य से घूम रहा था।