Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
राम-नाम से मिलती है शांति और मुक्ति: संत रमणीक बेदी
लुधियाना, 29 मार्च : श्री राम शरणम्, श्री राम पार्क में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में संस्था के प्रमुख संत अश्वनी बेदी जी महाराज के सुपुत्र संत रमणीक बेदी जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि परम पूज्य श्री स्वामी सत्यानंद जी महाराज का प्रकट दिवस चैत्र पूर्णिमा, 2 अप्रैल (वीरवार) को देशभर में भक्ति भाव से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री स्वामी जी महाराज ने अपने अनुभवों को ‘अमृत वाणी’ ग्रंथ में व्यक्त करते हुए भगवान श्री राम को परम सत्य, ज्ञान और प्रकाश का स्वरूप बताया है। श्री राम सर्वशक्तिमान, दयालु और आनंद के स्रोत हैं, जिनके समान कोई नहीं। उन्होंने कहा कि राम-नाम की महिमा अनंत है और इसका निरंतर जाप मनुष्य के जीवन में शांति, सुख और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। संत रमणीक बेदी जी ने बताया कि जो व्यक्ति सच्चे मन से राम-नाम का स्मरण करता है, उसके जीवन से दुख, चिंता और अशांति दूर हो जाती है। राम-नाम को उन्होंने जीवन को संवारने वाला अमृत बताया, जो कठिन परिस्थितियों को भी अनुकूल बना सकता है। उन्होंने कहा कि राम-नाम केवल शब्द नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, पवित्रता और मोक्ष का मार्ग है। इस अवसर पर टीटू पायलट, रामेश्वर गुप्ता, राजन कपूर, वरिंदर जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।