पटियाला/यूटर्न/29 मार्च। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने 5 दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। वह 2 साल पुराने रेप केस में वांटेड थे। पठानमाजरा केस दर्ज होने के बाद पहले हरियाणा के करनाल में घेरे गए थे। लेकिन वह कस्टडी से फरार हो गए थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। पठानमाजरा को आज कोर्ट में पेश किया गया है। उनका 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस ने उनका लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर रखा था। पठानमाजरा 2022 में पटियाला की सनौर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। केस में राहत के लिए पठानमाजरा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी। इसकी सुनवाई आज ही होनी थी। इसी को लेकर वह करीब 9 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे थे।