हरियाणा/यूटर्न/28 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि मध्य एशिया की स्थिति के बावजूद राज्य में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि घबराने या अनावश्यक खरीदारी करने की जरूरत नहीं है और कालाबाजारी व जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। पेट्रोल पंपों पर रोजाना पर्याप्त मात्रा में बिक्री हो रही है और तेल कंपनियों ने सप्लाई बढ़ा दी है। रसोई गैस की स्थिति भी संतोषजनक है, जहां प्रतिदिन लाखों सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक्साइज ड्यूटी में कटौती के लिए धन्यवाद किया और कहा कि सरकार “राष्ट्र प्रथम” की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और सरकार का सहयोग करने की अपील की।