डीसी से बात कर रुकवाया काम, सोमवार को मिलकर देंगे ज्ञापन |
डेराबस्सी 03 Jan : सदाशिव रोड क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन द्वारा सैदपुर गांव के पास बन रही नई निजी कॉलोनियों के बरसाती पानी की निकासी को मौजूदा पाइपलाइन से जोड़ने के प्रयास को लेकर एटीएस लाइफस्टाइल, एटीएस प्रीलूड, सिमरन सिटी, शिवपुरी कॉलोनी तथा आसपास की अन्य सोसाइटियों के लोगों ने इस योजना का विरोध करते हुए गहरा रोष व्यक्त किया और डीसी से बात कर के सोमवार को ज्ञापन देने का समय लिया है।
इस मुद्दे पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं डेराबस्सी विधानसभा के कांग्रेस के प्रतिनिधि डेलीगेट श्री अमित बावा सैनी ने कहा कि सदाशिव रोड पर स्थित 4-5 आवासीय कॉलोनियों के बरसाती पानी की निकासी के लिए पहले से ही 2 foot चौड़ी मौजूद पाइपलाइन पर्याप्त नहीं है, जिससे हर बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से निवासी इस पाइप का आकार बढ़ाकर 4/6 फुट करने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा इसकी क्षमता बढ़ाने के बजाय नई विकसित हो रही कॉलोनियों, सैदपुरा गांव और कारखानों का पानी भी इसमें जोड़ने जा रहे है। जिसको स्थानीय निवासियों ने इकट्ठे हो कर विरोध कर रोका। दलील यह है की 2 फुट चौड़ी पाइप जो पहले ही ओवरफ्लो रहती है नया 4/6 फुट चौड़े पाइपलाइन का लोड कैसे संभाल सकेगी ? मामला डीसी के संज्ञान में लाया गया और सभी स्थानीय निवासियों से डीसी से सोमवार को मिल कर ज्ञापन देने का समय लिया है |
श्री बावा ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कदम से मौजूदा पांचों कॉलोनियों के बारिश में डूबने का खतरा पैदा हो गया है और विकराल जलभराव निश्चित है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के विरोध के कारण अभी कार्य रुक गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन द्वारा इस योजना पर दोबारा काम किया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो न्यायपालिका का दरवाज़ा भी खटखटायेंगे। स्थानीय निवासियों की यह माँग है की पहले नगर पालिका प्रशासन सदाशिव रोड की मौजूदा बरसाती पानी की निकासी के पाइप को क्षमता बढ़ा कर ठीक करे उसके बाद पीछे वाले इलाकों के पानी की निकासी उसमें जोड़े नहीं तो पूरे क्षेत्र मे जल प्रलय निश्चित है।