हरियाणा/यूटर्न/27 मार्च। महेन्द्रगढ़ अनाज मंडी में 28 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। इसको लेकर मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी ने मंडी के आढ़तियों और व्यापारियों की बैठक कर सभी आवश्यक जानकारी साझा की और सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
सरसों की खरीद सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मंडी में तौल, सफाई और भंडारण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी फसल साफ-सुथरी अवस्था में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके।
खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कई बदलाव भी किए गए हैं। प्रशासन और मार्केट कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरसों की खरीद शुरू होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है। सचिव ने व्यापारियों से अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।