चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च। महाजन सभा सुन्दरनगर ने प्रधान श्री विरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में चवातर श्मशान घाट नजदीक पॉलिटेक्निक कालेज सुन्दरनगर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश निर्माण कार्य के लिए 11000 रू का चैक प्रदान किया नई दिशा नई सोच के प्रधान श्री रोहित सोनी व कोषाध्यक्ष श्री जयदेव पलटा को प्रदान किया ,उन्होंने महाजन सभा के सभी माननिय सदस्यों का धन्यवाद किया , जिनके सहयोग से यह पुनित कार्य हो रहे हैं यह श्मशान धाट ,मोक्ष धाम भोजपुर सुन्दरनगर के बाद दूसरा सबसे बडा श्मशान धाट है जो सुन्दरनगर के वार्ड न 1,2,3,व 5 के सदस्यों को आधुनिक सुविधाऐं प्रदान कर रहा है। । इस अवसर सभा के वरिष्ठ उप प्रधान ई जे पी गुप्ता भी उपस्थित रहे।